Sunday, 23 December 2012

सचिन रिकॉर्ड तेंडुलकर - बल्लेबाजी के शहंशाह

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने रविवार को वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया। सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाले सचिन ने अपने वनडे करियर में 18426 रन बनाए हैं। वे वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज है। उन्होंने अपने करियर में 49 शतक बनाए है। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन के नाम वनडे और टेस्ट में सबसे अधिक मैच, सबसे अधिक रन बनाने, शतक बनाने, अर्धशतक बनाने, चौके लगाने, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सिरीज जीतने के रिकॉर्ड हैं...


कपिलदेव की कसक

इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन कपिलदेव भी सचिन की वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा से हैरान हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा क्या हुआ कि सचिन ने बिना पहले बताए अचानक फैसला कर डाला। कपिल ने कहा कि सचिन ने जिस तरह से गुमनाम रिटायरमेंट लिया है, उसे मैं बर्दाश्त नहीं कर पा रहा हूं। उन्हें पहले बताना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सचिन ने हमें सम्मान करने का मौका तक नहीं दिया। मैं इस बात से बेहद दुखी हूं। कपिल ने कहा कि इस महान सचिन की विदाई को भी हम ऐतिहासिक बनाना चाहते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं होने दिया। कपिल ने कहा सचिन को पाकिस्तान से वनडे खेलना चाहिए था। यह और अच्छा होता क्योंकि उन्होंने पाकिस्तान के साथ ही इंटरनैशनल क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत की थी। यदि उनका मन ही था संन्यास लेने का तो पाकिस्तान से एक मैच खेलकर लेते। कपिल ने भी सचिन के अचानक लिए गए फैसले पर दबाव की आशंका जतायी है।

शोएब भी हैरान
पाकिस्तान के पूर्व फास्ट बोलर शोएब अख्तर ने कहा, 'मुझे गर्व है कि सचिन तेंडुलकर के साथ खेलने का मौका मिला। वह महान क्रिकेटर तो थे ही इसके साथ ही वह जेंटलमैन भी थे। मैंने कभी उन्हें मैदान में भड़कते हुए नहीं देखा। ऐसा तेवर एक महान क्रिकेटर का ही हो सकता है। उन्होंन सचिन के अचानक लिए गए फैसले पर कहा कि उन पर दबाव तो बनाया ही गया होगा। शोएब ने कहा, किसी के दबाव बनाने से पहले एक वैसा क्रिकेटर जिससे करोडों लोगों को लगातार परफॉर्मेंस की उम्मीद रहती है, खुद ही दबाव में रहता है। पूर्व पाकिस्तानी बोलर ने कहा कि जब आप परफॉर्मेंस नहीं दे रहे होते हैं तो ड्रेसिंग रूम में लोगों को फेस करना बेहद मुश्किल वक्त होता है। आप चाहे जितने महान हों आप पर परफॉर्मेंस का दबाव हमेशा रहता है। जाहिर है सचिन भी इससे लगातार जूझ रहे थे।


दादा की चाहत
टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन सौरभ गांगुली ने कहा कि सचिन को सिर उठाकर रिटायरमेंट लेना चाहिए था। उन्होंने इंडियन क्रिकेट को जितना दिया है उसका मुकाबला कोई नहीं कर सकता। मैं तो उस पल का इंतजार कर रहा था कि सचिन पहले बता दिए होते कि इस मैच के बाद रिटायर हो जाऊंगा। उस दिन स्टेडियम खचाखच भरा होता और हमारे यूथ क्रिकेटर उन्हें कंधे पर बैठाकर विदाई देते। मुझे बेहद दुख है कि सचिन ने हमसे यह पल छीन लिया।

कीर्ति के आजाद ताने
बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद अब भी सचिन तेंडुलकर पर ताना कसने से बाज नहीं आए। उन्होंने कहा कि हमारे देश में क्रिकेट धर्म है और सचिन भगवान। भगवान ने संन्यास लेकर इंडियन क्रिकेट पर उपकार किया है।
Read More Latest News Here: http://bit.ly/NOVjDY

No comments:

Post a Comment